फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध मिट्टी खनन में डंपर समेत मशीन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल में अवैध खनन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एसडीएम फुलेल सिंह ने स्थानीय लोगों की सूचना पर सुखु चक में अवैध रूप से चल रहे मिट्टी के खनन पर कार्रवाई करते हुए एक डंपर और एक मशीन को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के यहां खनन किया जा रहा था जिस पर माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपमंडल में कहीं भी अगर इस तरह का अवैध खनन हो रहा है उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और लोगों से भी यही अपील है कि वह समय रहते इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों को दें।उन्होंने कहा बिना अनुमति खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें