फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रांसफार्मर खराब होेने से 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 23 Jun 2025 05:10 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कार्यकारी अभियंता से मिला शिष्टमंडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। पिछले नौ दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होेने से 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए फ्लोट गांव के स्थानीय लोगों के शिष्टमंडल ने सोमवार को बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता से मुलाकात की। लोगों ने इलाके में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे जीत मेहता ने बताया कि पिछले नौ दिनों से ट्रांसफार्मर के खराब होने के चलते लगभग 100 घरों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते तापमान के कारण बच्चों और बुजुर्गों का घर में बैठना मुश्किल हो गया है। लोग पिछले कई दिनों से पेड़ों के नीचे बैठकर दिन तो निकाल लेते हैं, लेकिन रात में परेशानी हो रही है। बिजली न होने से घर में लगे सभी उपकरण बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शामिल राजकुमारी ने बताया कि पिछले नौ दिनों से बिजली विभाग दो बार ट्रांसफार्मर लगा चुका है, लेकिन अधिक लोड होने के चलते ट्रांसफार्मर दूसरे दिन ही खराब हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिक लोड के कारण अगर ट्रांसफार्मर खराब हो रहा है तो लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर लगाने की जिम्मेदारी भी बिजली विभाग की है। उन्होंने बताया कि कार्यकारी अधिकारी ने आश्वासन दिया की शाम तक 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके अलावा कार्यकारी अभियंता ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वहां एक अलग से 100 केवीए ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था की जाए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर गांव में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन करेंगे। इस मौके पर मुकेश कुमार, अश्विनी कुमार, जिया लाल, सुरेश शर्मा, वंदना देवी, रिंकी कुमारी व विंदु मेहरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें