कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव के मैदान में जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इनमें सोमवार रात तीन मुकाबले करवाए गए, जिनमें दूबे इलेवन, छन्नी इलेवन और लोगेट इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की।
होट इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 85 रन बनाए। 86 स्कोर का लक्ष्य का पीछे करने उतरी होट इलेवन की टीम 73 रन ही बना सकी। छन्नी इलेवन 13 रन से जीता।
दूसरे मैच में बल्लेबाजी करते हुए दूबे इलेवन ने निर्धारित ओवर में 97 रन बनाए जबकि 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिलवां इलेवन की टीम 57 रन ही बना सकी। इसलिए दूबे इलेवन 40 रनों से जीता।
तीसरे मैच में लोगेट इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 110 रन बनाए जबकि 111 रन के लक्ष्य के पीछा करते हुए माधोपुर वन टीम 78 रन ही बना सकी। इसलिए लोगेट इलेवन 32 रनों के अंतर से जीता।