फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 85 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
बनी में नाके दौरान नशा तस्कर की जांच करती बनी पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। बनी पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस में आरोपी से 85 ग्राम चरस भी बरामद की है। थाना बनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर इलाके में प्रतिबंधित पदार्थ युवाओं में बेचने की फिराक में है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाकर डग्गर पुल के पास नाका लगाकर तलाशी अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा और उसके पास से 85 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विनोद सिंह पुत्र परमी निवासी किलोर अस्सों बनी के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें