फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 7 ग्राम चिट्टा सहित नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एक अन्य मामले में युवक को नशे का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

पहला मामला लोगेट मोड़ क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि धनोड़ लखनपुर निवासी अफरीक मोहम्मद क्षेत्र के युवाओं को चिट्टा बेचता है और नशीला पदार्थ लेकर बाइक पर लोगेट मोड़ की ओर जा रहा है। थाना प्रभारी कठुआ आशीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाका लगाकर संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। दूसरा मामला शहर के वार्ड 12 का है, जब लोगों से पुलिस को सूचना मिली कि सचिन शर्मा मट्ट मंदिर के नजदीक नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें