फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशा मुक्त अभियान के तहत मास्टर वालंटियरों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मास्टर वालंटियर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीरवार को प्रशिक्षण का आयोजन जम्मू-कश्मीर सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ यूथ एंड मास की राज्य स्तरीय समन्वय कमेटी की ओर से किया गया।
अतिरिक्त जिला आयुक्त (एडीसी) रंजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण चौधरी और समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीसी ने युवाओं में मादक द्रव्यों के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर करते हुए मास्टर वालंटियर को प्रशिक्षण से पूरा लाभ उठाने की वकालत की। कहा कि इस प्रशिक्षण की मदद से मास्टर वालंटियर युवाओं में नशे की लत जड़ से खत्म करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में कार्यक्रम निदेशक पल्लवी सिंह ने नशा मुक्त अभियान के अलावा सोसाइटी के बारे में विस्तार से बात रखी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 64 मास्टर स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिन्हें नशा मुक्ति के विभिन्न पहलुओं पर चार सत्र के माध्यम से ड्रग के उपयोग और इसके परिणामों सहित जिला स्तरीय नशा मुक्त भारत अभियान, ड्रग उपचार और रोकथाम और मास्टर स्वयंसेवकों की नशा मुक्त भारत मेंं भूमिकाएं और जिम्मेदारियां सहित विभिन्न पहलू पर विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें