फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर और किशनपुर में तीन दिन बाद पेयजल सप्लाई बहाल

Sat, 19 Apr 2025 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बिलावर और किशनपुर इलाके में शुक्रवार को तीन दिन बाद पेयजल सप्लाई बहाल होने से लोगों को राहत मिली। इलाके में बुधवार को हुई जोरदार बारिश और आंधी-तूफान से बिजली ढांचे को क्षति पहुंची थी। इसके बाद बिजली सप्लाई बाधित रहने से स्टेशनों पर पंपिंग नहीं हो सकी। इस कारण बिलावर और किशनपुर से सटे इलाकों में पेयजल सप्लाई बाधित थी। शुक्रवार सुबह क्षतिग्रस्त ढांचे को ठीक करने के बाद पंपिंग स्टेशनों पर बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने पंपिंग स्टेशनों पर मोटर चलाकर बिलावर और किशनपुर से सटे इलाकों में तीसरे दिन पेयजल सप्लाई को बहाल कर दिया। इससे 20000 से अधिक आबादी को पेयजल की किल्लत से राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें