बिलावर। बिलावर के 30 फीसदी इलाके में बिजली सप्लाई शुक्रवार को भी बहाल नहीं हो सकी। यहां पिछले 60 घंटे से कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। एईई प्रवेज भट्ट ने बताया कि सुंदरी कोट, अप्पर धार, घट, सियारु बडोल, पेना पेज, जाननू जनोता इलाकों में चीड़ के पेड़ गिरने से 60 खंभे और आसमानी बिजली गिरने से कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिन इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित है वहां टीम बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। संवाद