फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अब पूरी तरह से जगमगाएगा ड्रीमलैंड पार्क रोड

Thu, 02 Jan 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर लगाई गई आरनामेंटल लाइटों को अब भगवान परशुराम चौक तक बढ़ाया
विज्ञापन

कठुआ। भगवान परशुराम चौक से लेकर ड्रीमलैंड पार्क अब सड़क किनारे जगमगाने लगे हैं। ट्रायल के तौर पर ड्रीमलैंड पार्क के भीतर और सड़क पर लगाई गई आरनामेंटल लाइटों को अब भगवान परशुराम चौक तक बढ़ा दिया गया है।
नगर परिषद कठुआ की ओर से शहर के सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत इस काम को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार साढ़े चार लाख की लागत से 25 नई लाइटें लगाई गई हैं। चूंकि इन्हें सड़क के किनारे में सटकर स्थापित किया जाना है। लिहाजा इनके लिए लंबे खंभों भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपायुक्त के निर्देश पर पूर्व में लाइटें ड्रीमलैंड पार्क रोड पर लगाई गई थीं। शेष बचे हुए हिस्से पर भगवान परशुराम चौक तक इसे बढ़ाया गया है। यह सौंदर्यीकरण परियोजना का हिस्सा है।
अमित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें