फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिव मंदिर से दानपात्र चोरी, झाड़ी में फेंका

Tue, 25 Mar 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
चोरी के बाद झाड़ी में फेंका गया दानपात्र। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
रामकोट। तहसील के धार सड़क किनारे कंधारनू वार्ड 2 पन्ताल इलाके में रविवार देर रात्रि चोरी की घटना पेश आई। चोर इलाके में स्थित शिव मंदिर में से दान पात्र को उठा ले गए, जिसे उन्होंने मंदिर से कई मीटर दूरी पर झाड़ियों में फेंक दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। नजदीक स्थित घर के सदस्यों को जब तक इसका पता चला चोर घटनास्थल से चोरी को अंजाम देकर भाग निकले। तहसील के विभिन्न इलाकों में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में भाजपा मंडल प्रधान टिक्का शर्मा ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन से चोरों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें