फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विजयपुर में तैनात डॉक्टर ने जीएमसी में कर्मचारी व कैंटीन संचालक को चाकू से गोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। विजयपुर के एक्सीडेंट अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में तैनात एक जूनियर नर्सिंग कर्मचारी को चाकू से गोदकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं बीच-बचाव में आए जीएमसी का कैंटीन संचालक को भी जख्मी कर दिया।
हमलावर आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने जीएमसी परिसर से गिरफ्तार कर लिया। उधर, मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जीएमसी परिसर में पहुंच गए जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम जीएमसी कठुआ परिसर में एएनएमटी के नजदीक एक व्यक्ति ने दो लोगों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी उस समय मिली जब दोनों घायल लहूलुहान अवस्था में इमरजेंसी ब्लॉक में पहुंचे। स्टाफ ने यहां घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया, वहीं पुलिस ने खून से सने हमलावर डॉ. जहीर अब्बास निवासी जानीपुर, जम्मू को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हमले में घायल हुए लोगों की पहचान जूनियर नर्सिंग कर्मी राहुल कोतवाल निवासी डोडा और कैंटीन संचालक विवेक शर्मा निवासी वार्ड नंबर 13 कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना के बाद राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों को जीएमसी में बुलाया गया। राहुल के घाव इतने गहरे थे कि विशेषज्ञ डॉक्टरों ने तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद उसे रेफर करने की स्थिति तक पहुंचाया। इसके बाद देर रात उसे चार डॉक्टरों के साथ एंबुलेंस में जीएमसी जम्मू रवाना कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए पंजाब के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसका उपचार जारी है। उधर, हमले में दूसरे घायल विवेक का इलाज जीएमसी कठुआ में ही जारी है।
विज्ञापन

कठुआ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सिटी थाना प्रभारी अजय चिब ने बताया कि पूछताछ के लिए आरोपी का अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है जिसकी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें