विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन विभिन्न मेथड आफ टीचिंग के बारे में बताया गया। शिविर में बरनोटी और मढ़ीन जोन के पचास शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
रविवार को पावन विवेक, मदन लाल, डीपी अंगराल, सुरिंद्र सिंह और मुकंद लाल ने शिक्षकों को मेथड आफ टीचिंग के बारे में बताते हुए कहा कि हर विषय को पढ़ाने के लिए अलग तकनीक होती है। हर विद्यार्थी को भी समझाने के लिए अलग तकनीक का इस्तेमाल करना होता है।