फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 18 अगस्त से शुरू होंगे सात खेलों में 19 आयु वर्ग के जिला स्तर के अंतर जोन मुकाबले

Fri, 15 Aug 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से 18 अगस्त से सात खेलों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे है। यह मुकाबले अंडर-19 आयुवर्ग के खिलाड़ी लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगे,जो आगामी 20 अगस्त तक जारी रहेंगे। इसमें सात खेल कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, शतरंज, क्रिकेट, बैडमिंटन और कुश्ती के खेल आयोजित किए जा रहे है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले के छह पहाड़ी शिक्षा जोनों के खेल मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम भड्डू और नाज मैदान बिलावर में खेले जाएंगे। जिसमें शिक्षा जोन बिलावर, महानपुर, बसोहली, बनी, मल्हार और भड्डू के विद्यार्थी मौजूद रहेंगे। क्रिकेट के तीन दिनों के मुकाबले भड्डू मैदान हो खेले जाएगे, जबकि शेष मुकाबले नाज मैदान बिलावर में आयोजित हो रहे है। इसके अलावा जोन बरनोटी, लखनपुर, कठुआ, हीरानगर, मढ़ीन और सल्लन के मुकाबले स्पोर्ट्स मैदान हीरानगर और कठुआ में करवाए जा रहे है। जहां क्रिकेट के तीनों दिनों के मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में रखे गए है। कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबॉल मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम हीरानगर में और कुश्ती और शतरंज के मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में खेले जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें