फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हरकत में आया जिला प्रशासन, साफ-सफाई कर यात्रियों के लिए खोले शौचालय

Sun, 02 Jul 2023 12:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- भारत स्वच्छ मिशन के तहत डेढ़ वर्ष पहले बने शौचालयों पर लटक रहे थे ताले
विज्ञापन



हीरानगर। हाईवे किनारे स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालयों कई वर्षों से बंद पड़े होने की खबर वीरवार को प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। शौचालयों के बाहर और भीतर साफ-सफाई के बाद अब इन्हें यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। शौचालयों के भीतर बिजली-पानी की भी बेहतर सुविधा की गई है। डेढ़ वर्ष बाद शौचालयों के ताले खुलने पर लोगों ने इसके लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त जताया है।

बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत डेढ़ वर्ष पहले हाईवे किनारे करीब साढ़े तीन लाख रुपए प्रति शौचालय के हिसाब से कई शौचालय बनाए गए। इसके बाद इन पर ताले लगा दिए और यह शौचालय लोगों के किसी काम नहीं आए।
विज्ञापन

लेकिन अब अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर जब प्रशासन ने पेट्रोल पंप ढाबा और रेस्टोरेंट मालिकों को अपने शौचालय यात्रियों के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तो कुछ लोगों ने सरकार की ओर से बनाए गए इन शौचालयों पर सवाल उठाने शुरू किए। लोगों ने इन्हें सरकार के पैसों का दुरुपयोग बताते हुए रोष व्यक्त किया। समाचार प्रकाशित होने के बाद दूसरे ही दिन प्रशासन ने इन शौचालयों के आसपास साफ-सफाई का काम शुरू किया। भीतर भी साफ सफाई की गई और नई पाइप पर और टोटिया लगाकर पानी की व्यवस्था की गई और अब यह शौचालय आम लोगों और यात्रियों के लिए खुल चुके हैं।
विज्ञापन


समाज सेवक केवल कृष्ण जसरोटिया ने कहा कि प्रशासन को नींद से जगाने के लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त करते हैं। शौचालयों में अब साफ सफाई के अलावा पानी की भी सुविधा की गई है। उन्होंने कहा कुछ शौचालय में पानी के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं है इसका भी इंतजाम प्रशासन को करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें