फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सवारियां बैठाने को लेकर ई-रिक्शा व मिनी बस चालकाें के बीच झगड़ा

विज्ञापन
मिनीबस यूनियन के सदस्य मामले की जानकारी देते हुए
विज्ञापन
- मिनी बस चालक घायल, जीएमसी में उपचाराधीन
विज्ञापन

- गुस्साए मिनी बस चालकों ने लखनपुर-कठुआ रूट पर ठप की सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के कालीबड़ी चौक में सवारियां बैठाने को लेकर ई-रिक्शा और मिनी बस चालक के बीच झगड़ा हो गया। बुधवार को हुए विवाद में एक मिनी बस चालक घायल हो गया। इस घटना के लिए मिनी बस चालकों ने प्रशासन और परिवहन विभाग को जिम्मेदार ठहराया और लखनपुर-कठुआ रूट पर सेवाएं स्थगित करने का एलान कर दिया।
जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन मिनी बस चालक 44 वर्षीय मोहम्मद अयूब पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी गोविंदसर कठुआ का हाल जानने पहुंचे मिनी बस ऑपरेटरों में शामिल अजय कुमार ने रोष जताया कि ई-रिक्शाें को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर कोई पहल न होने के कारण उनकी समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। मिनी बसें सभी दस्तावेजी प्रक्रिया को पूरी करते हुए अपने रूट पर चलती हैं। लेकिन ई-रिक्शा के लिए कोई रूट ही तय नहीं किया गया है। जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब तो हद हो गई कि सवारियों को लेकर ई-रिक्शा चालक उनके साथ मारपीट भी करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राकेश सिंह ने कहा कि हाईवे पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित है इसके बाद भी सैकडों की संख्या में ई-रिक्शा हाईवे पर दौड़ रहे हैं। जिसका खामियाजा मिनी बस चालकों को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि बार-बार शिकायत करने के बाद भी इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है। लिहाजा अब उन्होंने लखनपुर से कठुआ के बीच चलने वाली मिनी बसों की सेवा को ठप कर दिया है। अब यह तभी चलेगी जबकि हाइवे पर ई-रिक्शा को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें