फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू और कश्मीर में जल संसाधनों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। सरकारी डिग्री कॉलेज कठुआ के भूगोल पीजी विभाग ने एमए व एमएससी के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के लिए दो अतिथि व्याख्यान आयोजित किए।
पहला अतिथि व्याख्यान डॉ. इंदरजीत सिंह, सहायक प्रोफेसर, भूगोल विभाग, जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से जम्मू और कश्मीर में जल संसाधन विषय पर दिया गया। उन्होंने जल संसाधनों के महत्व और भविष्य में स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर उनके संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सिंह ने बताया कि कैसे जल संसाधनों का सही उपयोग और संरक्षण हमें आने वाले समय में जल संकट से बचा सकता है।
विज्ञापन

दूसरे अतिथि व्याख्यान में जम्मू विश्वविद्यालय के भूगोल पीजी विभाग के प्रमुख प्रो. मोहम्मद सरफराज असगर ने पर्वतीय पर्यावरण और इसके बदलते आयाम विषय पर चर्चा की। उन्होंने वैश्विक स्तर पर पर्वतीय पर्यावरण में हो रहे परिवर्तनों और उनके परिणामों पर प्रकाश डाला। प्रो. असगर ने पर्वतीय क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता की हानि, और मानव गतिविधियों के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें