फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आग की घटनाओं से बचाव के आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की हिदायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सर्दियों के मौसम में आग की घटनाओं से बचने के लिए आम लोगों को कुछ एहतियाती उपाय बरतने की सलाह दी गई है।
विभाग की ओर से इसके तहत कुल 34 सुझाव दिए गए हैं जो मौजूदा स्थिति में बारिश न होने तक आग से संबंधित घटनाओं को रोकने के लिए कारागार साबित हो सकते हैं। इसमें किसी भी भवन का निर्माण राष्ट्रीय भवन संहिता के अनुरूप किए जाने की बात कही गई है। इसमें विभाग द्वारा सुझाए जा रहे अग्नि निवारक और सुरक्षात्मक उपायों का सख्ती से पालन होना चाहिए। इसके अतिरिक्त घटिया विद्युत उपकरणों, उच्च वाट क्षमता वाले विद्युत रूम हीटर, दोषपूर्ण विद्युत कंबल आदि का उपयोग करने से बचने के लिए कहा गया है। खासकर बिजली की वायरिंग जो आमतौर पर पुरानी हो चुकी है। इससे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटनाएं हो सकती हैं।
विभाग ने सभी घरों और भवनों में आईएसआई प्रमाणित उपकरणों का उपयोग करने और आग से प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रखने के साथ-साथ टूटे हुए प्लग और स्विच को तुरंत बदलने की सलाह दी है। वहीं, बिजली के तार को गर्म और गीली सतहों से दूर रखने के अलावा उपकरणों के उपयोग के बाद प्लग को सॉकेट से हटा देने और लंबे समय के लिए परिसर या घर से बाहर जाते समय मुख्य स्विच को बंद करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीटर और बॉयलर जैसे उपकरणों को चलाने वाले सॉकेट या एक्सटेंशन कॉर्ड पर ओवरलोडिंग से बचना चाहिए। गैस हीटर और एलपीजी सिलेंडर का उपयोग रात को सोने से पहले बंद कर देने और हीटर का इस्तेमाल करते समय उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके साथ एक ही समय में पानी की बोतल और इलेक्ट्रिक कंबल जैसे कई उपकरणों के उपयोग करने से बचें। खाना तलते और भूनते समय रसोई में ही रहें। अगर आप रसोई से थोड़े समय के लिए भी बाहर जाते हैं, तो स्टोव बंद कर दें। कांगड़ी का उपयोग करते समय सावधानी बरते के अलावा सर्दियों में उपयोग करने करने वाले हीटिंग स्रोतों का अच्छी तरह से निरीक्षण कर लें, जैसी हिदायतें जारी की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें