कठुआ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महानपुर के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह दस बजे से लगने वाले इस शिविर में जरूरतमंद लोगों को दिव्यांग्ता प्रमाण पत्र के लिए जांच की जाएगी।
जिला विकलांगता बोर्ड में डॉ. सुरिंदर कुमार, सलाहकार ऑर्थोपेडिक्स, ट्रॉमा अस्पताल महनपुर, डॉ. प्रजोत सिंह, सलाहकार बाल रोग विशेषज्ञ, सीएचसी बिलावर, डॉ. सुरिंदर कुमार, सलाहकार चिकित्सक, सीएचसी बिलावर, डॉ. अश्वनी कुमार, मेडिकल ऑफिसर (ईएनटी), एनटीपीएचसी नागरोटा गुजरू, डॉ. पल्लवी जम्वाल, मेडिकल ऑफिसर (नेत्र चिकित्सा), सीएचसी परोल, डॉ. रवि कुमार, सामान्य सर्जरी विशेषज्ञ, सीएचसी बसोहली और सूरत सिंह, डीलिंग असिस्टेंट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, कठुआ को नियुक्त किया गया है। संवाद