औद्योगिक इकाई का निरीक्षण करते हुए निदेशकसोशल मीडिया
- फोटो : एचएलबी कोच।
कठुआ। निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य जम्मू डॉ. अरुण मनहास ने वीरवार को कठुआ में औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने लूनर मेक इकाई का दौरा कर मशीनरी का फील्ड निरीक्षण किया। यह निरीक्षण नए केंद्रीय क्षेत्र योजना 2021 के अंतर्गत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने सुपीरियर पॉलिमर्स प्रा. लि. का भी निरीक्षण किया जो नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा था। योजना के तहत स्थायी औद्योगिक ढांचा तैयार किया जा रहा है जिससे नए औद्योगिक इकाइयों की वृद्धि को बढ़ावा मिल रहा है। कठुआ में हाल फिलहाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर इकाइयां विकसित हुई हैं। केंद्र के पैकेज का लाभ लेने वाली इन इकाइयों में अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करते रहे हैं।