फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बरात लेने जा रही बस खाई में गिरी, चालक घायल

विज्ञापन
खाई में गिरी बसजागरूक पाठक - फोटो : एचएलबी कोच।
विज्ञापन
कठुआ। बसोहली क्षेत्र में सियालग-भीकड़ मार्ग पर बस दुर्घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई लेकिन बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क संकरी और खतरनाक मोड़ों वाली है जिस कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बस बारात लेने जा रही थी इस दौरान शीतल नगर भूंड के समीप सियालग लिंक रोड पर अचानक गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। चालक ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़की से छलांग लगाई लेकिन इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद 38 वर्षीय बस चालक बलबंत कुमार पुत्र काका राम निवासी भीकड़ तहसील बसोहली को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूंड पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उपजिला अस्पताल बसोहली रेफर किया गया। वहां भी उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसी कठुआ भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें