फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी उप जिला अस्पताल में जल्द शुरू हो सकती है डायलिसिस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बनी। उप जिला अस्पताल बनी में डायलिसिस यूनिट जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसी कड़ी में आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) जल शोधन प्रणाली का लाइव रियल-टाइम डेमो आयोजित किया गया। परीक्षण के दौरान आरओ यूनिट का सफल संचालन पाया गया, जिससे अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू होने की उम्मीदें बढ़ गई है।
बनी के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर देवराज मिश्रा के अनुसार, डायलिसिस यूनिट के लिए आवश्यक आरओ सिस्टम का सफल परीक्षण कर लिया गया है। अब केवल पानी की शुद्धता संबंधी अंतिम परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार है, जो एक मान्यता प्राप्त सरकारी प्रयोगशाला से प्राप्त की जानी है।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उप जिला अस्पताल बनी में डायलिसिस सेवाओं को औपचारिक रूप से शुरू करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन जरूरतमंद मरीजों से (जो वर्तमान में जम्मू या प्रदेश के बाहर विभिन्न अस्पतालों में डायलिसिस उपचार ले रहे हैं। अनुरोध किया गया है कि वे उप जिला अस्पताल बनी में अपना पंजीकरण करवाएं। इससे व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में सहायता मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को नजदीक ही डायलिसिस जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें