चक हांदा के गांव छन्न लालदीन में आयोजित ग्राम सभा में शामिल जनजातीय समुदाय के लोग।
हीरानगर। सीमावर्ती पंचायत छन्न लाल दीन चक हांदा में सोमवार को धरती आबा जनजातीय उत्कृष्ट अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल जनजातीय समुदाय के लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
ग्राम सभा में पंचायत सचिव कल्याण सिंह ने बताया कि यह अभियान 30 जून तक चलेगा, जिसमें रोजाना 17 विभाग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की मूलभूत सेवाओं को जनजातीय समुदाय तक पहुंचाना है, ताकि वे इनका अधिकतम लाभ उठा सकें।
बीडीओ जावेद इकबाल ने कहा कि यह अभियान जनजातीय समुदाय के कल्याण और विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और समावेशी विकास को बढ़ावा देगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से इस अभियान में शामिल होकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की अपील की।