बनी। भंडार के छत्री मैदान में चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज वीरवार से हो गया है। उद्घाटन मुकाबले में धार टीम ने हिडन टैलेंट बॉयज को हरा दिया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में धार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 89 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिडन टैलेंट बॉयज की टीम मात्र 29 रन पर सिमट गई। धार की टीम ने यह मैच 60 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। जीत के सूत्रधार रहे गेंदबाद विकास ने दो ओवर में तीन विकेट लेकर हिडन टैलेंट बॉयज की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया और टीम लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही सिमट गई।
इसमें 32 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। इसके उद्घाटन समारोह में तेलका हिमाचल प्रदेश के पवन ठाकुर मुख्य अतिथि रहे, जबकि व्यास देव भंडार विशिष्ट अतिथि और आंचल सुंदरम विशेष अतिथि रहे। इस दाैरान आयोजन समिति के सदस्य सुधीर राजपूत, दीप सिंह, रमेश कुमार, जुगल किशोर, रूप सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
बिलावर। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। मुख्य अतिथि रहे विधायक सतीश शर्मा ने स्कूल मे पढ़ाई करने वाले 400 विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत की वजह से युवा पीढ़ी अपना भविष्य अंधकार में धकेल देती है। नशे के सेवन से इंसान को नुकसान होता है। परिवार और समाज पर भी नशे के दुष्प्रभाव का असर पड़ता है। विशेष अतिथि रहे एडीसी विनय खोसला ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूरी बनाए रखने का आह्वान किया। विधायक शर्मा ने 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डिप्टी सीईओ चमन लाल, स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार, नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।