फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बारिश से धार-उधमपुर मार्ग ढाई घंटे बाधित

Fri, 07 Nov 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
धार-उधमपुर सड़क पर जलभराव से प्रभावित हुए मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
कई सड़क संपर्क आंशिक रूप से भंग, सड़क पर रहे नहर जैसे हालात
विज्ञापन


कठुआ। जिले के बिलावर और महानपुर में भारी बारिश के कारण बुधवार को यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा। धार-उधमपुर सड़क पर नाले में जलभराव के बीच ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा।
बीआरओ ने निकासी प्रबंध कर यातायात बहाल किया। मूसलाधार बारिश से इलाके में कई सड़क संपर्क में फिसलन बढ़ने से भी यातायात पर असर पड़ा है।
रामकोट से लेकर महानपुर तक बुधवार सुबह तेज बारिश दर्ज की गई। धार-उधमपुर सड़क पर चल रहे पुल के निर्माण कार्य के बीच पानी का बहाव रोकने के लिए बनाए गए बांध से भारी जलभराव होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ ने दोपहर 2 बजे जेसीबी की मदद से जलप्रवाह को बहाल करने का काम शुरू किया गया । इसके बाद पहले बड़े और फिर छोटे वाहनों को निकलने के अुनमति मिली। इसके बाद धार सड़क पर यातायात बहाल हो सका। उधर, परनाला चौक के पास भी सड़क पर यातायात जलभराव के चलते प्रभावित रहा। दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लखनपुर से महानपुर और बिलावर के बीच बारिश में कई जगह पस्सियां गिरने से सड़क का आधा हिस्सा भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें