फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धनतेरस पर हुई धनवर्षा, आज भी होगी खूब खरीदारी

विज्ञापन
धनतेरस पर गाड़ियों की बुकिंग करवाते लोगसंवाद
विज्ञापन
समृद्धि का पर्व धनतेरस के साथ पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव का शुभारंभ हो गया। पर्व पर शहर के बाजार में खासी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोगों का सुबह से ही बाजार में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जहां लोगों ने परंपरा के अनुसार बर्तनों की जमकर खरीद की। इसके साथ ही पूजन सामग्री सहित गिफ्ट आइटमों, इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोबाइल से लेकर आभूषण बाजार में ग्राहकों की अच्छी आमद देखने को मिली।
विज्ञापन

पर्व पर बाजारों में भीड़ देखकर लोगों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता था। इसके साथ धनतेरस पर उमूमन होने वाली चांदी और सोने के जेवरों की बिक्री भी जोरों पर रही। धनतेरस पर्व कीे खरीदारी के संबंध में शहर के आभूषण बाजारों में चांदी की बनी मां लक्ष्मी की आकृतियों की भी खासी मांग रही। वहीं स्वर्णकारों पे भी ग्राहकों को रिझाने के लिए उनकी मांग और खरीद क्षमता के अनुसार आभूषण व अन्य चीजें प्रस्तुत की। स्वर्णकार विनोद धमालिया ने बताया कि इस बार शनिवार को धनतेरस होने के बावजूद कारोबार अच्छा हुआ है, हालांकि सोना और चांदी का बाजार भाव आसमान पर है, लेकिन इसके बाद भी जो कारोबार हो रहा है वह संतोष जनक है।
बर्तन स्टोर के मालिकों ने बताया कि उनके लिए इस दिन का खास महत्व है। पूरे साल में सबसे अधिक बिक्री इसी दिन होती है।साथ ही नए और डिजाइन वाले बर्तनों को खरीदने के लिए लोगों की ललक उन्हें लाभ दिलाती है। जबकि बर्तन की बिक्री भी पूरे शबाब पर रही। दुकानदार आशीष महाजन ने बताया कि धनतेरस के दिन बर्तन की खरीददारी सबसे अधिक होती है, इस बार भी ग्राहकों का रुझान अच्छा दिख रहा है। अभी दिवाली में दो दिन बाकी है ऐसे में उम्मीद है कि पिछले कुछ सालों से इस बार अच्छा कारोबार होगा। उन्होंने खरीददारी के ट्रेंड की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार लोगों को रुझान महंगे बर्तनों के साथ होम एप्लाइंसेस और क्राकरी में भी दिख रहा है। वहीं, इलेक्ट्रानिक्स बाजार में वाशिंग मशीन और नया फ्रीज लोगों की पसंद बनता दिखा।
विज्ञापन




धनतेरस के मौके पर शहर के बाजार में ग्राहकों को रिझाने के लिए जहां कई दुकानों पर लकी ड्रा निकलने वाला इनाम, तो कही फ्री गिफ्ट और कही फेस्टिवल ऑफर की धूम देखने को मिली। व्यवसायियों के इस प्रयास का परिणाम यह रहा कि ऐसी स्कीम लेकर आने वाली दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।



आम धारणा के अनुसार शनिवार को धातु न खरीदने की संस्कृति का जहां बर्तन और आभूषण बाजार में असर नही दिखा। वहीं, ज्यादातर आटोमोबाइल शो-रूम पर इसका असर रहा। इस दौरान वहां आने वाले ग्राहकों ने धनतेरस पर अपने मनपसंद वाहनों की बुकिंग तो की लेकिन उन्हें अपने घर से परहेज किया। ग्राहकों का कहना था कि अब दीवाली के दिन ही वह अपने घर अपना वाहन लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें