फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ढग्गर मेले का आगाज, बनी में तीन दिवसीय छिंज मेला आज से

Wed, 25 Jun 2025 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी में तीन दिवसीय मेले से पहले की गई तैयारियां। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ/बनी। जिले के दूर दराज ढग्गर में जहां दो दिवसीय मेले का आगाज हो गया वहीं बनी में तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेला बुधवार से शुरू होने जा रहा है। पहले दिन जहां पहाड़ी कल्चर मंच की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां शुरू करवाई जाएंगी वहीं गोगना परिवार ने छिंज मेले से पहले चादरपोशी की रस्म को अदा करेगा।
बनी मेले में दंगल के छोटे मुकाबलों का आगाज वीरवार से होगा और इसी के साथ यह मेला अपने पूरे शबाब पर भी रहेगा। स्थानीय प्रशासन और छिंज कमेटी ने इस बार मेले को आकर्षक बनाने के लिए प्रयास किए हैं, वहीं पहलवानों के लिए भी आकर्षक इनाम देने की भी घोषणा की है। 27 जून तक चलने वाले इस मेले में लगभग 200 पहलवान इस बार भाग लेने जा रहे हैं। जिनमें छिंज मेला कमेटी की ओर से छोटे मुकाबले वीरवार और बड़ी माली के मुकाबले शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे। बनी बाजार में भी मेले के चलते भारी रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मेला स्थल पर स्टॉल सजने के साथ ही लोगों ने खरीदारी और चहलकदमी भी शुरू कर दी है। मेले का उद्घाटन जिला विकास परिषद सदस्य रीता ठाकुर करेंगी। वहीं पहले दिन के मुख्य अतिथि होंगे पूर्व विधायक मास्टर लालचंद के पुत्र सुनील ठाकुर रहेंगे हैं। पहले दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो मेले को मनोरंजन और लोकभावना से भर देंगी। इसके साथ ही, दोपहर 3 बजे के बाद स्थानीय पहलवानों के बीच दंगल का आयोजन भी किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह आयोजन गोगना परिवार की ओर से होगा। उधर, मंगलवार को दूर दराज ढग्गर के द्रौड में आयोजित वार्षिक मेले का लोग लुत्फ उठाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें