फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीजीपी ने आईबी पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
-गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीजीपी नलिन प्रभात ने सीमा सुरक्षा बल की विनय चौकी पर बीएसएफ और सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने आईबी पर किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लिया। इसी दौरान उन्होंने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को आईबी से सटे इलाकों में निगरानी और बढ़ाने के निर्देश दिए। यहां से हाइवे तक जुड़ने वाले संपर्क मार्गों पर गश्त बढ़ने को भी कहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यहां होने वाली हर संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग के साथ साझा करने के निर्देश भी दिए। सूत्रों के अनुसार बैठक में बीएसएफ के अलावा सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें