फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण देव स्थल पर भक्तों का लगा रहा तांता

विज्ञापन
वरुणदेव का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लगी कतार। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट के उज्जपुल वरुण देवस्थान पर वीरवार को दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने माथा टेक कर वरुण देव के दर्शन किए।
विज्ञापन

वरुण देव उज्जपुल में वीरवार को करीब पांच हजार लोगों ने वरुण देव स्थान के दर्शन प्राप्त किए। वरुण देवस्थान पर मनोकामनाएं पूरी होने पर लोग बकरे की बलि देते हैं। दूध व घी के अलावा फसल चढ़ाते हैं। कैप्टन पवन सिंह ने कहा कि वरुण देवस्थान के विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उज्जपुल में प्रतिदिन हजारों रुपये लोग चढ़ाते हैं, लेकिन विभाग की ओर से आज तक कोई विकास कार्य नहीं किया गया। लोगों ने जल्द से जल्द उज्जपुल वरुण देवस्थान पर विकास की मांग की है। इस मौके पर तहसीलदार रामकोट बंसीलाल, एसएचओ बिलावर सुनील शर्मा, चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह और सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें