फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन जिले भर के देवी मंदिरों में मां चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना की गई। इस दौरान माता के दर्शनों के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जिले के जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, नगरी स्थित माता बाला सुंदरी, बिलावर स्थित सुकराला माता मंदिर और पहाड़ी उपमंडल बनी के मां जोड़ेयां के दरबार में शनिवार को श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। दौलाह माता मंदिर में भी भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

मां के दर्शन की कामना लेकर पहुंचे भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा है। दिन भर रुक रुक कर यात्री माता के भवन पर पहुंचते रहे। वहीं माता जोड़ेयां के भवन पहुंचे भक्तों ने सुबह पहली किरण के साथ कतारबद्ध होकर भक्तों ने माता के दर्शन किए। सुबह हाथ में प्रसाद, धूप और मां की चुनरी लिए भक्त मां के दर्शनों को आतुर दिखे। ऐसा ही माहौल दौलाह माता के दरबार में भी देखने को मिला, जहां दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
मंदिरों में भक्तों आमद को देखते भंडारों का आयोजन जारी रहा। भक्तों की सुविधा के लिए लगाए जाने वाले भंडारों में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, प्रमुख मंदिरों के आसपास लगने वाले मेलों में भी काफी रौनक देखी गई। जहां लोगों ने न केवल पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया, बल्कि वहां सजी दुकानों से खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें