फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नवरात्र में श्रद्धालुओं को न होने पाए कोई दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को एसडीएम बनी संदीप कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और बिजली, पानी, सड़क समेत स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा है। नवरात्र के दौरान विशेष रूप से डौला माता और जोड़ियां माता मंदिर स्थलों पर हजारों-लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली-पानी की आपूर्ति, सड़क बहाली, चिकित्सा सेवा, स्वच्छता और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे। एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि वह समय-समय पर स्थल का दौरा करें और व्यवस्थाओं का स्वयं जायजा लें। जहां कमी नजर आए, उसे फौरन ठीक करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें