फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महामाई के जागरण में रातभर झूमे भक्त

Thu, 19 Jun 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के पुलिस लाइन रोड पर मंगलवार रात महामाई के जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मां भगवती का दरबार आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहां उमड़े भक्तों ने रातभर चले जागरण के दौरान महामाई का गुणगान किया।
विज्ञापन


स्थानीय कलाकारों ने भगवान श्री गणेश की वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक माता रानी की भेंट प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात पंजाब के प्रसिद्ध गायक फिरोज खान मंच पर आए और उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज में एक के बाद एक बेहतरीन भेंटों की प्रस्तुति दी।
रात भर चले इस जागरण के दौरान उन्होंने माता की भेंट के साथ महादेव और पवनपुत्र हनुमान को समर्पित भजन पेश किए। कलाकारों ने राधा-कृष्ण, वैष्णो माता, भगवान शिव और माता पार्वती की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। जागरण कमेटी के सदस्य रूपलाल ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से इस जागरण का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार ऑपरेशन सिंदूर के कारण एक बार स्थगित करना पड़ा था। इसे अब आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें