फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के वार्ड सात में शुरू कराया गली-नाली का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर सात में नगर परिषद ने विकास कार्य शुरू करवाया, जिसका शुभारंभ परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने किया। नरेश शर्मा ने कहा कि इस संकरी गली में नालियां खस्ताहाल थीं। इससे गली की चौड़ाई और कम हो गई थी। लोगों की समस्या को देखते हुए परिषद द्वारा यहां पर 11 लाख रुपये की लागत से काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कवर्ड ड्रीप ड्रेन के अलावा गली का निर्माण किया जाएगा। एक प्रोटेक्शन वाल का भी निर्माण किया जाएगा। यह बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने वार्ड के लोगों को कोरोना से बने हालात के दौरान लॉकडाउन का पूरा पालन करने के लिए कहा। इस मौके पर वार्ड की पार्षद अनिरुद्ध् शर्मा ने लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए प्रधान द्वारा उठाए गए कदम के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें