फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर के मछेड्डी में 3.33 करोड़ से बनेगी नई पुलिस पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-2024 में राजस्व विभाग ने पुुलिस विभाग को स्थानांतरित की थी 4 कनाल भूमि
विज्ञापन


-पुलिस विभाग दूरदराज इलाकों में स्थायी चौकियां बनाने को दे रहा तवज्जो
खास खबर


गोल्डी शर्मा

कठुआ। बिलावर के लोहाई मल्हार के मछेड्डी गांव में पुलिस पोस्ट की नई इमारत को बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए पुलिस विभाग ने 3,33, 63,000 रुपये की राशि जारी की है। निर्माण कार्य डेढ़ साल में पूरा होगा। निर्माण का जिम्मा पुलिस विभाग के निर्माण विंग को सौंपा गया है।


जानकारी के अनुसार, जिले के पहाड़ी क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। इसके चलते पुलिस विभाग दूरदराज इलाकों में स्थायी पुलिस चौकियों के निर्माण को तवज्जो दे रहा है। इसी कड़ी में पहाड़ी क्षेत्र में पहले से बनी इमारतों को दशा सुधारने के साथ-साथ नई तीन पुलिस पोस्टों का निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि पिछले वर्ष जून में जिला प्रशासन ने पुलिस विभाग को मछेड्डी गांव में कुल चार कनाल भूमि आवंटित की थी। इस पर पुलिस चौकी इमारत का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


नई इमारत में चौकी प्रभारी कक्ष व आवासीय सुविधा भी होगी
नई बनने वाली इमारत में पुलिस चौकी प्रभारी के कक्ष के अलावा आवासीय सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस एक मंजिला इमारत में पुलिसकर्मियों के लिए एक बैरक, लॉक-अप रूम, स्टोर रूम, कंट्रोल रूम के अलावा अपराधी से पूछताछ के साथ-साथ रसोई घर के अलावा पर्याप्त मात्रा में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पुलिस विभाग का निर्माण विंग डेढ़ साल में पूरा करेगा।
विज्ञापन



पुलिस चौकी की एक मंजिला नई इमारत का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसे डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण कार्य को लेकर निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि निर्माण कार्य आवंटित होने के बाद जल्द शुरू हो जाएगा।

-वरिंद्र कुमार, सहायक कार्यकारी अभियंता, पुलिस निर्माण विंग जम्मू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें