संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। बिलावर के विधायक सतीश शर्मा ने रविवार को धार सड़क रामकोट से श्मशानघाट रामकोट की ओर जाते मार्ग के निर्माण का शिलान्यास रखा। इस पर 15 लाख की लागत आएगी। विधायक ने रामकोट के करथायीं में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के मार्ग का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया।
विधायक शर्मा ने कहा कि यह लोगों की काफी पुरानी मांग थी। वह बिलावर विधानसभा के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका प्रयास है कि बिलावर क्षेत्र को पर्यटकों के लिए खास बनाया जाए। बिलावर से लेकर रामकोट तक वह सेल्फी प्वाइंट बनाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करती है। केंद्र सरकार के प्रयासों से बिलावर के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकारी स्कूलों का ढांचागत विकास कराया जा रहा है। 7.83 करोड़ की राशि से स्कूलों में मरम्मत व नए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर बीडीओ नगरोटा मदन मोहन सहित अन्य लोग मौजूद थे।