फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्राचीन शिव गुफा महानाल का मार्ग नौ लाख में किया दुरुस्त

विज्ञापन
महानाल तक सड़क के काम को पूरा करने में जुटी मशीनरी - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। प्राचीन शिव गुफा महानाल तक शुरूआती तीन सौ मीटर सड़क पर तारकोल डालने का काम पूरा हो गया है। हर साल महाशिवरात्रि और नव वर्ष पर महानाल में शिवलिंग का जलाभिषेक करने आने वाले भक्तों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। जखोल से महानाल के लिए सफर अब पहले से सुगम हो जाएगा। तीन सौ मीटर के हिस्से का काम लगभग नौ लाख की लागत से पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्राचीन शिव गुफा महानाल कमेटी के सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग से इस सड़क का निर्माण किए जाने के संबंध में मांग की थी। जिसके बाद इस काम को वर्ष 2022-23 की वार्षिक योजना में रखा गया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि चढ़ाई के अलावा इस सड़क पर मिट्टी रहने से बारिश के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता था। खास तौर पर महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। ऐसे में बारिश होने के बाद फिसलन बढ़ने से हादसों की आशंका भी बनी रहती थी। उन्होंने बताया कि सड़क बेहतर होने से शिव गुफा तक अब और भी अधिक संख्या में भक्त पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें