रामकोट। स्थानीय लोगों ने हमदाना से पाजिंया जाने वाली सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। हमदाना के महेंद्र मनकोटिया ने बताया कि यह सड़क पिछले दो साल से खराब पड़ी है। पीएमजीएसवाई विभाग ने अब तक इसे सुधारने के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। साहिल प्रताप सिंह ने बताया कि तब इस पर तारकोल भी बिछाया गया था। लेकिन सड़क किनारे नालियां बनाने का काम विभाग ने नहीं किया। पानी की निकासी न होने के चलते सड़क अक्सर तालाब बन जाती है। लोगों ने कहा है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण किया जाए। संवाद