रामकोट। सूईयां से मलाड जाने वाली सड़क चार सालों से खस्ता हाल पड़ी है। मलाड निवासी जीवन शर्मा ने बताया कि सड़क की हालत खराब होने के चलते राहगीरों को बहुत परेशानियां होती हैं। बद्री शर्मा ने बताया कि चार साल पहले इस मार्ग पर ऑटो और मेटाडोर भी चलते थे, लेकिन अब तो पैदल चलना भी मुश्किल है। पीएमजीएसवाई विभाग ने सड़क बनाने के बाद इसकी मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इसलिए, सड़क पर गड्ढों के अलावा और कुछ दिखता ही नहीं। उन्होंने मांग की है कि इस सड़क की मरम्मत जल्द की जाए। संवाद