फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 11 में खुले पड़े मेनहोल पर लगा ढक्कन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। उपजिले के वार्ड 11 में नगर कमेटी उपाध्यक्ष के घर के समीप करीब तीन वर्षों से खुले पड़े मेनहोल का ढक्कन आखिरकार मंगलवार को लगा दिया गया। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। खुले पड़े मेनहोल की वजह से हो रही दुर्घटनाओं का मुद्दा अमर उजाला ने 7 सितंबर के संस्करण में प्रमुखता से उठाया था। इस मेनहोल के कारण गत तीन वर्षों में कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। अनजाने में कई वाहन भी आंशिक रूप से इस मेनहोल में समा गए, जिन्हें बहुत मुश्किल से बाहर निकाला गया। लोगों की समस्याओं को दूर करते हुए अब नगर कमेटी ने मेनहोल पर ढक्कन लगा दिया है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें