फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल की मालती पंचायत में सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब साढ़े छह लाख रुपये इस सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे।
विज्ञापन

सड़क के काम के उद्घाटन की शुरुआत मांडली जिला विकास परिषद की सदस्य नीरू बाला ने की। गढ़ गांव के वार्ड पांच में बनने वाली सड़क चंडी माता मंदिर से मोहल्ला जुनान फ्लान को अपने साथ जोड़ेगी। नीरू बाला ने बताया कि बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत सड़क निर्माण का कार्य करने के लिए योजना बनाई गई थी, जिसकी राशि स्वीकृत होने के बाद सड़क का काम शुरू किया गया है।
लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ग्यारह सौ मीटर लंबी इस सड़क सड़क की भूमि कटाई का काम एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर सरपंच ललित कुमार, पंच सुदेश कुमारी, रुमाल सिंह, ओंकार सिंह, जगदीश सिंह, शान सिंह सहित वार्ड पांच के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें