फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सुकराला से घट की ओर जाने वाली सड़क की दुर्दशा पर क्षेत्र के लोग पीएमजीएसवाई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लोहाई मल्हार ब्लॉक के चेयरमैन कमल कुमार और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएमजीएसवाई को चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कमल कुमार ने बताया कि सुकराला से घट की तरफ जाने वाली सड़क बहुत खराब है। ज्यादातर सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन दिनों कई पर्यटक प्रदेश के कई इलाकों से बिलावर के दूरदराज पहाड़ी इलाकों की सुंदरता को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन, सड़क की दुर्दशा को देखकर कई लोग रास्ते से ही वापस चले जाते हैं।
उन्होंने बताया कि यूं तो सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन, बिलावर के इन खूबसूरत इलाकों को जोड़ने वाली सड़क की हालत बड़ी खराब है। हर दिन इस सड़क से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, और यहां हमेशा हादसे होने की आशंका रहती हैं। आने वाले दिनों में बरसात का मौसम शुरू हो जाएगा तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि सड़क की दशा को लेकर पीएमजीएसवाई विभाग गंभीर नहीं है। सड़क की मरम्मत पिछले कई वर्षों से नहीं कराई गई। शायद विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। इस संदर्भ में कई बार विभाग के साथ उपमंडल के आला अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या को लेकर कोई भी गंभीर नहीं है।
कमल कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इस सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो आने वाले दिनों में इलाके के लोग विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इस संदर्भ में जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। इस संबंध में जब पीएमजीएसवाई विभाग के अधिशासी अभियंता के के शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सड़क की मरम्मत करने के लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं। एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें