फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊबड़-खाबड़ गलियों में चलना बनी नियति

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के विभिन्न वार्डों में जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए गली-नालियों का निर्माण करा रही नगर परिषद की नजरें वार्ड 18 पर अब तक नहीं पड़ी हैं। यहां खस्ताहाल गलियों के साथ साफ-सफाई की स्थिति पूरी तरह से बदहाल है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा खराब हालत वार्ड की दुर्गा कॉलोनी की है, जहां न तो चलने के लिए रास्ते हैं, और न ही साफ-सफाई की व्यवस्था। करीब दो दशक पूर्व बनी इस कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों के लिए आज तक पक्की गली का निर्माण नहीं हो पाया। वहीं, पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं है। लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों की स्थिति को और खराब कर रहा है।
बरसात के दिनों में तो गलियों के हालात ऐसे होते हैं, मानो चारों ओर तालाब बन गया हो। वहीं, वार्ड में कम वोल्टेज की समस्या गर्मी में लोगों को और परेशान किए हुए है। लोगों की इन समस्याओं का समाधान करने के लिए न तो नगर परिषद की ओर से अब तक कोई पहल हुई है, और न ही प्रशासन ने अब तक कोई प्रबंध किया।
विज्ञापन

---------------------------
क्या कहते हैं लोग
वार्ड की मुख्य समस्या गलियों की है, जिसका आज तक समाधान नहीं किया गया। कच्चे ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर चलना लोगों की नियति बन गई है। इस समस्या के लिए न ही नगर परिषद कोई कार्रवाई करता है, और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने अब तक कोई राहत दी है। शायद वह इस मोहल्ले में रहने वाले लोगों को शहर का बाशिंदा मानते ही नहीं।
- राम दास
--------------------
मोहल्ले में रहने वाले लोगों को बिजली के नाम पर जो वोल्टेज मिलते हैं, उससे पंखे तक नहीं चलते। गर्मी के दिनों में यहां रहने वालों का हाल बेहाल है। दर्जनों बार इस बारे में बिजली विभाग के पास शिकायत दर्ज कराने के बावजूद इसका कोई समाधान नहीं होता। ऐसा लगता है कि उन्होंने बिजली के कनेक्शन सुविधा देने के बजाए केवल राजस्व एकत्र करने के लिए दिए हैं।
- अश्विनी शर्मा
---------------
मोहल्ले में सफाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों को अपने घरों से निकलने वाला कचरा खुद आधा किलोमीटर दूर जाकर फेंकना पड़ता है। मोहल्ले में आज तक नगर परिषद ने एक डस्टबिन भी नहीं लगाया। नालियों का भी कोई प्रबंध नहीं। लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी उनके ही घरों के आसपास जमा रहता है।
- पटेल कुमार
--------------
हर बार चुनाव के दौरान नेता मोहल्ले में जब वोट मांगने आते हैं, तो उनके पास आश्वासनों का एक बड़ा थैला होता है। लेकिन, चुनाव हो जाने के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि मोहल्ले में नहीं दिखता। लोग हर बार इस आशा के साथ वोट करते हैं कि नया प्रतिनिधि समस्या का समाधान करेगा, लेकिन चुनावी प्रक्रिया के समाप्त होते ही हालात पुराने ढर्रे पर चले जाते हैं।
- राज कुमार
--------------
वार्ड में व्याप्त समस्याएं संज्ञान में हैं, और इस पर लगातार काम किया जा रहा है। वार्ड 18 में अब तक 60 लाख की लागत से कई गलियों का निर्माण किया है। अन्य गलियों का भी क्रमानुसार निर्माण किया जाएगा, ताकि वहां रहने वाले लोगों की परेशानी का समाधान हो। बिजली, पानी जैसी समस्या के लिए स्थानीय लोग संबंधित विभागों से ही संपर्क करें, क्योंकि ये विभाग नगर परिषद के नियंत्रण में नहीं हैं।
विज्ञापन

- नरेश शर्मा, प्रधान नगर परिषद, कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें