फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हीरानगर में एक ही छत के नीचे होंगे सभी सरकारी कार्यालय

Thu, 05 Jun 2025 12:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण खजूरिया
विज्ञापन

हीरानगर। हीरानगर के सरकारी विभाग के कार्यालय में काम करवाने के लिए आम लोगों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक जाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है, जिससे उन्हें जल्द ही छुटकारा मिलेगा। यहां मिनी सचिवालय बनवाने के लिए विधायक विजय शर्मा ने 18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

कस्बे में सभी सरकारी कार्यालय एक ही छत के नीचे होंगे। वहीं पर लोग किसी भी विभाग के कार्यालय में अपने काम करवा सकते हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके लिए राजस्व विभाग समेत स्थानीय प्रशासन ने जगह चयनित करने का काम भी शुरू कर दिया है। जगह की तलाश पूरी होते ही मिनी सचिवालय बनाने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
विज्ञापन




विधायक शर्मा ने बताया कि मिनी सचिवालय बनाने के लिए एसडीएम और राजस्व विभाग के अधिकारी कस्बे के आसपास पर्याप्त जगह खोज रहे हैं। इसके लिए बस टर्मिनल के पास उपलब्ध जमीन की भी जानकारी ली जा रही है। जगह मिलते ही इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।

विधायक शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 30 करोड़ रुपये मिले थे। इनमें से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए उपजिला जिला अस्पताल को 12 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और शेष 18 करोड़ इस मिनी सचिवालय पर खर्च किए जाएंगे। यह दोनों काम प्राथमिकता पर ही किए जाएंगे।
विज्ञापन




विधायक शर्मा ने बताया कि एक ही छत के नीचे सभी सरकारी कार्यालय होंगे तो लोगों का समय और किराये में खर्च होने वाले रुपये दोनों बचेंगे।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उन्हें सरकारी विभागों के कार्यालय में काम के लिए विभिन्न जगहों पर जाना पड़ता है। दो, तीन विभागों के कार्यालय में जाने वालों का पूरा दिन बीत जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें