जिले में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 19 मामले पाजिटिव पाए गए हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन गांवों में मेलाथियान का स्प्रे करवाया गया। कठुआ में सामने आए डेंगू के मामलों के बाद से ही विभाग स्प्रेे करवाने में चूक नहीं करना चाहता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सांगड़ा का कहना है कि डेंगू पाजिटिव पाए गए मरीजों के निवास और आसपास के इलाकों में फागिंग और मेलाथियान का स्प्रे करवाया जा रहा है। इसके लिए जिला मलेरिया अधिकारी को फागिंग करवाने को कहा गया है। शुक्रवार को टीम ने हटली गांव के साथ-साथ जंगलोट और पडयारी गांव में भी मेलाथियान का स्प्रे किया।
टीम में शामिल लोकेश राज, बनासरी दास, केवल कृष्ण, अनिल कुमार रमेश बंसी ने कहा कि उन्होंने दो-दो की टीम बनाकर गांवों के विभिन्न घरों के अंदर और बाहर स्प्रे किया है। लोगों से भी बचाव के लिए जरूरी सलाह दी जा रही।