फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू का डंक...दो नए मरीज मिले, विभाग ने बढ़ाई सक्रियता

Fri, 15 Aug 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू के दो नए मामले आने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 11 हो गई है। जिसमें एक मामला बनी मेडिकल ब्लॉक में सामने आया है, जबकि अन्य मामला शहर के वार्ड 11 मिला है। वहीं, जिला मलेरिया विंग ने डेंगू के बढ़ते मामलों को देख आगामी 16 अगस्त से नगर कमेटियों की मदद से सभी छह म्युनिसिपल क्षेत्र में फॉगिंग अभियान चलाने जा रहा है।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को छह नये डेंगू के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग ने 10 टीमों को गठित कर जिले के सभी मेडिकल ब्लॉक में घर-घर जा कर जागरूकता अभियान तेज कर दिया था। अब तक कुल 11 सामने आए डेंगू मरीजों में सात एक्टिव मामले हैं। जिसमें से एक को राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जबकि छह अन्य मरीजों को घर के अंदर एक अगल कमरे में रखकर विभाग की और से हर संभव सहायता दी जा रही है। वहीं, चार मामले ठीक भी हो चुके है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरवार को मलेरिया विंग के टीमों ने जिले के कुल 270 घरों में एंटी लारवा का छिड़काव किया गया। इसमें से परोल मेडिकल ब्लॉक के बुद्धि और सीटीएम इलाके के 86 घरों में एंटी लारवा छिड़काव शामिल है। जबकि हीरानगर, बनी, बिलावर और बसोहली ब्लॉक में क्रमश: 28, 30, 54 और 32 घरों में छिड़काव किया गया। ज्ञात रहे कि कठुआ में हर साल सैकड़ों मामले सामने आ रहे है। बीते वर्ष जहां डेंगू के 750 मामले सामने आए थे, तो वही उसके पिछले वर्ष एक हजार से ज्यादा लोगों को डेंगू का डंक लगा था।

दो अन्य डेंगू मामले सामने आने पर अब स्वास्थ्य विभाग ने आगामी 16 अगस्त से जिले की सभी छह म्युनिसिपल कमेटी क्षेत्र में फॉगिंग अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसमें प्रत्येक नगर कमेटी इस अभियान में डेंगू रोकथाम में मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहन लाल, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें