शहर के वार्ड 3 में लोगों के घरों में जल भंडारण व्यवस्था की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स
कठुआ। बरसात के इस मौसम में होने वाले जलभराव की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में अपने डेंगू जागरूकता अभियान को तेज कर दिया है। मंगलवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीम ने शहर के वार्ड नंबर तीन में जाकर लोगों को बचाव के की जानकारी दी।
घर-घर जाकर चलाए जाने वाले इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 50 घरों में जाकर वह दैनिक उपयोग के लिए रखे गए जल भंडारण व्यवस्था की जांच की। जहां लोगों को इसमें ध्यान रखे जाने वाले पहलुओं के बारे में जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने इस दौरान वार्ड की विभिन्न गलियों में बचाव की जानकारी देने वाले पोस्टर लगाकर लोगों को सचेत किया।
इस मौके पर जिला स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि मौजूदा समय में मच्छरों का प्रकोप डेंगू और मलेरिया जैसे स्वास्थ्य समस्याओं से लोगों को पीड़ित कर सकता है। इससे बचाव के लिए हमें अपने आसपास जल भराव नही होने देना है। उन्होंने जिले में डेंगू की संभावनाओं को देखते हुए लोगों से अपने इस्तेमाल किया के लिए रखे जाने वाले पानी को हमेशा ढककर रखने व उसे सप्ताह में दो बार जरूर बदलने के लिए कहा।
उन्होंने बताया कि आज चलाए गए इस अभियान के दौरान उनकी टीम को कई स्थानों पर बड़ी संख्या में मच्छरों के लारवा मिले हैं। जहां फिलहाल उन्होंने एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवाने के साथ कई स्थानों पर पानी को नष्ट भी किया है। लेकिन इसके बावजूद लोगों को सजग रहने की जरूरत है। विशेष तौर पर अपने साफ पानी के लिए उन्हें स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करना चाहिए।