फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। जल शक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने शनिवार को सेक्शन हेड क्वार्टर नगरोटा गुजरू में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने इस बीच सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहां की पिछले 39 दिन से हम लगातार अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं लेकिन सरकार ने आज तक मांगों को पूरा करने का कोई उचित कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

गुस्साए कर्मियों ने कहा कि लंबित मांगें पूर्ण होने तक हड़ताल जारी रहेगी। अस्थाई कर्मचारी मोहन सिंह ने बताया कि वह सन 2002 से विभाग में पिछले 20 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक उसे नियमित नहीं किया गया। इससे वह काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एक अन्य अस्थाई कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि वह विभाग में 1994 से पिछले 28 साल से सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने उनको नियमित नहीं किया। ऐसे में वह मजबूर होकर आज काम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। इस बीच कर्मचारियों ने सरकार से एक बार फिर गुहार लगाई कि जल्द उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाए और उनको नियमित किया जाए। साथ ही उनके 70 माह का बकाया वेतन भी जारी किया जाए। इस मौके पर पुरुषोत्तम कुमार, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, बलबीर चंद, सुशील कुमार, जोगिंदर पाल, सत्यामनु, रशपाल सिंह और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें