फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में बीकॉम की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बीकॉम की टीम और महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम विजयी बनी। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो. सुमनेश सिंह जसरोटिया ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान पुरुष वर्ग में 14 और महिलाओं में 04 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। जिसमें लड़कों का फाइनल मुकाबला बीकॉम और बीए के बीच हुआ। मुकाबले के फाइनल सेट में बीकॉम की टीम ने बीए को 08 अंकों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग बालिका ने दो नियमित सेटों में 12-03 और 12-6 से एनसीसी की लड़कियों को हराकर ट्रॉफी जीती। मैच का संचालन जीडीसी कठुआ की महिला टीम की कप्तान भारती शर्मा के अलावा प्रीति, राजन राजपूत, अकीर्ति धनवाल और साक्षी ने किया।
इस मौके पर प्रो. राजकिरण शर्मा, प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो राकेश सिंह, डॉ. वरिंदर सिंह, डॉ. कमलदीप सिंह, प्रो. मनमोहन सिंह, डॉ. अमरीक सिंह, प्रो. राजेश शलोत्रा, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. पिंकी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें