फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हीरानगर में विद्युत विभाग का डिवीजन कार्यालय बनाने की मांग

Sun, 01 Jun 2025 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- एचडीएफ ने कहा स्मार्ट मीटर लगाने से पहले बिजली आपूर्ति व्यवस्था का किया जाए सुधार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। हीरानगर डेवलपमेंट फोरम (एचडीएफ) ने हीरानगर में विद्युत विभाग का डिवीजन कार्यालय बनाने की मांग की है। शनिवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन कर फोरम के सचिव धीरज गुप्ता ने कहा विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम तो तेज कर दी है लेकिन आज भी विद्युत आपूर्ति की जो व्यवस्था है वह 25 साल पुरानी है। इसकी वजह से लोगों को 8 घंटे नियमित बिजली कटौती, इसके अलावा अघोषित बिजली कटौती जैसी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। जरा सी हवा या बारिश होते ही उपमंडल में बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि विभाग और प्रदेश प्रशासन जितना गंभीर डिजिटल मीटर लगाने में है उतना गंभीर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने में नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा मीटर स्थापित होने से पहले करीब 35 हजार कनेक्शन हीरानगर उप मंडल में थे और मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब भी जारी है। इसमें 60 हजार कनेक्शन के करीब हो चुके हैं। इसके साथ अगर हम रामकोट को भी मिला ले जिसे यहां से ही बिजली आपूर्ति होती है तो यहां डिवीजन कार्यालय का मसौदा तैयार किया जा सकता है। पुराने ढांचे को सुधारने के लिए यही एक उपाय है और प्रदेश सरकार और प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार करते हुए हीरानगर में डिवीजन कार्यालय बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हीरानगर डेवलपमेंट फोरम इस मांग को लेकर उपराज्यपाल से भी मिलेगा। इस मौके पर फोरम के अध्यक्ष जोगिंदर पाल शर्मा, प्रधान शिवदेव सिंह और महासचिव विजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें