मुकेश कुमार, स्थानीय निवासीलोअर डूंगाडा पंचायत से 500 मीटर की दूरी पर आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई है। इसकी वजह से गांव वासी डरे और सहमे हुए हैं। सरकार जल्द स्थानीय युवाओं को हथियार उपलब्ध करवाए ताकि आतंकवादी गतिविधियों को रोका जा सके।
सुरेंद्र त्रिपाठी, स्थानीयइलाके के 90% से अधिक लोग पशुपालन के सहारे जीविका चलाते हैं। मगर पिछले एक सप्ताह से इलाके का माहौल ठीक नहीं है, जिसकी वजह से लोगों ने मवेशियों को लेकर जंगलों की तरफ जाना छोड़ दिया है।
संजीव सिंह स्थानीयबिलावर के इलाके में पिछले कई महीनों से आतंकवादी सक्रिय हैं, जिन्होंने कई वारदातों को अंजाम दिया है। सरकार स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण दे और इलाके में सेना की भर्ती कराई जाए ताकि आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे सके।
चमन लाल शर्मा, स्थानीयइलाके में ओवरग्राउंड वर्कर सक्रिय हैं। इसकी वजह से पाकिस्तानी आतंकवादियों को सहायता मिल रही है। सरकार को आतंकवादियों की मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।