फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह की जयंती 23 सितंबर के दिन अवकाश घोषित करने की मांग

विज्ञापन
महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की घोषणा किए जाने की मांग करते युवा। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग जोर पकड़ने लगी है। रविवार को बिलावर के कई युवाओं ने बाइक रैली निकालकर सरकार से 23 सितंबर के दिन छुट्टी घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि कई वर्षों पुरानी मांग को आज तक सरकार पूरा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब इलाके के कई युवा फिंतर चौक पर एकत्रित हो गए। इसके बाद युवाओं ने बाइक रैली निकाली जो देवल गांव के शहीदी चौक से होती हुई बिलावर बिल्केश्वर महादेव मंदिर से गुजरकर काली माता मंदिर चौगान में संपन्न हो गई। इस मौके पर मौजूद युवाओं ने महाराजा हरि सिंह अमर रहे के नारे भी लगाए। युवाओं ने कहा कि यह बड़ी दुख की बात है कि वर्षों पुरानी मांग की सरकार अनदेखी कर रही है। युवाओं ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द महाराजा के जन्मदिवस पर सरकार छुट्टी घोषित करें। इस अवसर पर विक्रम सिंह, जोगेंद्र सिंह, भानु राजपूत, अरुण सिंह, राहुल सिंह, सुशील सिंह, रमन सिंह सहित कई दर्जनों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें